फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चंदैश-पटड़ीघाट सड़क तीन महीने से बंद, नहीं मिल रही बस सुविधा

चंदैश-पटड़ीघाट सड़क तीन महीने से बंद, नहीं मिल रही बस सुविधा

Sun, 30 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंदैश-पटड़ीघाट सड़क तीन महीने से बंद, नहीं मिल रही बस सुविधा
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के तहत चंदैश-गैहरा-पटड़ीघाट सड़क तीन माह से बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर डंगे गिर चुके हैं, जबकि कई जगहों पर मलबा पड़ा हुआ है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। प्रधान विकाश वर्मा ने बताया कि पिछले तीन महीने से एकमात्र बस सेवा भी मार्ग के बंद होने से ठप पड़ी है। इसके कारण गैहरा, गाहर, पटड़ीघाट पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान लेख राज, उपप्रधान रवि चंद, नरेंद्र शर्मा, अनोध शर्मा, शाली राम, भूपा, फत्ता राम, चमन, ठाकर दास, बलबीर, पप्पू राम, मेहर चंद, पवन कुमार, बिधि चंद, संजीव कुमार, इंदर पाल, व्यास देवी, दीपक, खूब राम और मिलखी राम आदि का कहना है कि विभाग ने तीन महीने से मार्ग को बहाल नहीं किया है। उन्होंने सरकार और विभाग से इसे शीघ्र बहाल करने की गुहार लगाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि भारी बारिश के कारण सड़क की हालत खराब हुई है। जल्द ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed