{"_id":"5b9a9cdd867a557f58788c15","slug":"91536859357-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांकी, समूहगान में धर्मपुर जोन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकांकी, समूहगान में धर्मपुर जोन विजेता
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। राजकीय केंद्रीय पाठशाला गद्दीधार जोन कुजाबल्ह में 24वीं तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ जोनों के 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने की। छात्र वर्ग में कबड्डी में जोन पिपली धार विजेता तथा जोन धर्मपुर उपविजेता रहा। खोखो में जोन पिपलीधार विजेता तथा जोन बहरी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में जोन बहरी विजेता तथा जोन संधोल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में जोन बहरी विजेता तथा जोन कुजाबल्ह उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में कबड्डी में जोन बहरी विजेता तथा जोन बरोटी उपविजेता रहा। खो-खो में जोन पिपलीधार विजेता और जोन बहरी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में जोन बहरी विजेता तथा जोन संधोल उपविजेता रही। अनुशासन का खिताब जोन कमलाह फोर्ट को मिला। सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का खिताब कुजाबल्ह के नाम रहा। समूहगान में धर्मपुर जोन प्रथम, एकांकी और भाषण में भी धर्मपुर जोन प्रथम रहा। एकल गीत में जोन बहरी प्रथम रहा। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सुनील कुमार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगत राम, पूर्व पंचायत प्रधान दलेल सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गद्दीधार के प्रधानाचार्य राजकुमार भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
000