फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकारी सेवाओं की बदहाली के खिलाफ निकाली रैली

सरकारी सेवाओं की बदहाली के खिलाफ निकाली रैली

Tue, 03 Jul 2018 04:01 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
सरकारी सेवाओं की बदहाली के खिलाफ निकाली रैली

मंडी। जन एकता जन अधिकार के बैनर तले सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफआई, जनवादी महिला समिति और दलित शोषण मुक्ति मंच ने जन सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क, परिवहन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी रूप से भर्ती करके शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा जाए। पीएचसी, सीएचसी और सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की भर्ती करके स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु किया जाए। लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर और आपातकालीन सेवाएं तत्काल शुरू की जाएं। भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। पीने के पानी और सिंचाई स्कीमों का निजीकरण बंद किया जाए। सड़क परिवहन को मजबूत किया जाए। ज्ञापन के कहा कि बीएसएल, बीबीएमबी से छंटनीकृत मजदूरों के ज्ञापन का भी मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया है जो पिछले कई सालों से न्याय के लिए भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वह बीबीएमबी की मैनेजमेंट और अन्य राज्य सरकारों से मामले को उठाकर समस्या का समाधान करें। रैली को हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज, परसराम, राजेश शर्मा, वीना वैद्य, जोगेंदर वलिया, सुनीता बिष्ट, राजेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

जंजैहली में आंदोलनकारियों पर हमला
विभिन्न संगठनों ने सरकारी सेवाओं की बदहाली के विरोध में प्रत्येक उपमंडल में एसडीएम कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किए। जंजैहली में जयवंती के नेतृत्व में जब एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम जंजैहली को ज्ञापन सौंपने जा रहा था तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और धमकियां दीं कि यदि बाजार में सरकार के खिलाफ रैली निकाली तो अंजाम बुरा होगा। इस दौरान पुलिस थाना जंजैहली में एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। जन आधार आंदोलन से जुड़े सभी संगठनों ने इस वारदात की भर्त्सना की है।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed