फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रोमांचक मटका फोड़ स्पर्धा में कोई नहीं तोड़ सका घड़ा

रोमांचक मटका फोड़ स्पर्धा में कोई नहीं तोड़ सका घड़ा

Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोमांचक मटका फोड़ स्पर्धा में कोई नहीं तोड़ सका घड़ा
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के लघु शिवरात्रि मेले में सोमवार को रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर रेस, मटका दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सीकूद प्रतियोगिता में 28 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें शानन महिला मंडल की सुषमा प्रथम, गलू महिला मंडल की रेखा द्वितीय और आस्था महिला की चंचला तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में भी 28 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें रेखा महिला मंडल गलू प्रथम, रूबी आस्था महिला मंडल द्वितीय और अंजना कुमारी मझवाड़ महिला मंडल तृतीय स्थान पर रहीं। मटका दौड़ प्रतियोगिता में चंचला देवी आस्था महिला मंडल प्रथम, सरला महिला मंडल पट्ट द्वितीय, विद्या प्रगति महिला मंडल तथा रीतू आस्था महिला मंडल तृतीय स्थान पर रही। मेला मैदान में घड़ा फोड़ प्रतियोगिता सबसे रोचक रही। इसमें करीब 20 महिला मंडलों की महिलाओं ने आंखों में पट्टी बांधकर घड़ा तोड़ने का प्रयास किया, परंतु कोई भी कामयाब नहीं हुआ। अंत में जिमजिमा तथा स्नेहडू महिला मंडल के बीच टॉस करवाया गया, जिसमें जिमजिमा महिला मंडल की सरोज विजेता रही।

.....
आज बेबी शो का आयोजन
मेला मैदान में तीन अप्रैल को प्रात: 11 बजे से बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें 0-1 वर्ष और 1-3 वर्ष के बच्चे भाग ले पाएंगे। 3 अप्रैल को ही महिला मंडलों के समूह गान, नाटी, तीन टांग दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। इस अवसर पर तहसीलदार शालिनी शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी तथा उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोच रीता ठाकुर और प्रेरणा ज्योति उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed