{"_id":"5ac269a84f1c1bb4618b5072","slug":"91522690472-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद पर सड़कों पर उतरे संगठन, निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद पर सड़कों पर उतरे संगठन, निकाली रोष रैली
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी।
एससी/एसटी अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को शहर में रोष रैली निकाली। संगठनों के सदस्य सड़कों पर उतरकर निर्णय का विरोध जता रहे थे। डीसी के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। सरकार से इस निर्णय की पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की गई। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ जिला मंडी इकाई ने एससी/एसटी कानून 1989 में बदलाव पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है। संघ जिलाध्यक्ष दर्शन लाल की अगुवाई में उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें मांग की कि केंद्र सरकार पुनर्विचार याचिका दायर करे। राज्य अध्यक्ष सीताराम बंसल ने कहा कि एससी/एसटी वर्ग की सामाजिक सुरक्षा के लिए यह अधिनियम पारित किया गया है। इस तरह के बदलाव से यह वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस करेगा। इस दौरान रैली शहर में रोष रैली भी निकाली गई। रैली में गुरु रविदास पंचायत कमेटी रविनगर मंडी, बाल्मीकि सभा मंडी के प्रधान मदन लाल, गुरु रविदास सभा लोअर रिवालसर के प्रधान किशन चंद, मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर अध्यक्ष सीआर बंसल, दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष परस राम, एससी/एसटी, ओबीसी के राज्याध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार व अन्य संस्थाओं व कमेटियों के पदाधिकारी-सदस्य मौजूद रहे।
.....
गोहर, चैलचौक में निकाली विरोध रैली
गोहर/चैलचौक/जंजैहली (मंडी)। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दलित संगठनों ने गोहर और चैलचौक में विरोध रैली निकाली। रैली में सैकड़ों दलित समुदाय के लोगों ने भाग लिया। दलित नेता हेमराज और सुरेश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी अधिनियम पर फैसला गलत दिया है। जंजैहली उपमंडल में भारत बंद को लेकर कोई रैली नहीं निकाली गई और सिराज में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। गोहर में दलित संगठनों ने एससी/एसटी अधिनियम को लेकर एसडीएम गोहर कुलबीर सिंह राणा को एक ज्ञापन भी सौंपा।
....
शहीद भगत सिंह विचार मंच ने सौंपा ज्ञापन
मंडी। शहीद भगत सिंह विचार मंच ने एससीएसटी कानून 1989 में बदलाव पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रतिनिधिमंडल में शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक समीर कश्यप, सुशील कुमार, खेम चंद, संजय कुमार, नवीन राणा, हुक्म चंद, अंकुश वालिया, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्थानीय वासी मौजूद थे।
विज्ञापन
...
सरकाघाट में भी हुआ विरोध
सरकाघाट (मंडी)। एससी/एसटी वर्ग के संगठनों की एक बैठक सरकाघाट में हुई। सरकाघाट इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष दीप कुमार संधू मौजूद रहे। इसमें अधिनियम में संशोधन का विरोध जताया गया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन प्रेषित किय।