फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की खेलकूद प्रतियोगिता में बरसेंगे लाखों के इनाम

राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की खेलकूद प्रतियोगिता में बरसेंगे लाखों के इनाम

Fri, 16 Mar 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की खेलकूद प्रतियोगिता में बरसेंगे लाखों के इनाम
सुंदरनगर (मंडी)। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान इस बार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लाखों के इनाम जीतने का मौका मिलेगा। हॉकी, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और शतरंज मुख्य आकर्षण होंगे। टीमों को सुंदरनगर थाना में 22 मार्च सुबह तक पंजीकरण करवाना होगा। 25 मार्च को जवाहर पार्क से रन फॉर फन प्रतियोगिता शुरू होगी। मेले की खेल उपसमिति के चेयरमैन एवं डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए एंट्री फीस पुलिस थाना सुंदरनगर में 22 मार्च को सुबह 10 बजे तक जमा करवानी होगी। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देने के साथ दो टीमों को 2-2 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। लेकिन यह राशि तभी प्रदान की जाएगी जब इन प्रतियोगिताओं में कम से कम आठ टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन


23 से 25 तक होगी राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
नलवाड़ मेले के दौरान 23, 24 और 25 मार्च को एमएलएसएम कॉलेज में पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए एंट्री फीस 200 रुपये रखी गई है। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 13 हजार और उपविजेता टीम को 9 हजार की राशि इनाम में दी जाएगी।
विज्ञापन

24-26 मार्च को होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में 24 और 25 मार्च को जवाहर पार्क में पुरुष वर्ग की राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें प्रवेश के लिए एंट्री फीस 200 रुपये होगी। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 15 हजार और उपविजेता को 12 हजार की राशि इनाम में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24-26 मार्च को होगी बाक्सिंग प्रतियोगिता
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान 24, 25 और 26 मार्च को जवाहर पार्क के साथ सटे कृषि विभाग के सामुदायिक भवन में राज्य स्तरीय महिला और पुरुष वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को 50 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। सभी भार वर्ग में विजेताओं को 35 सौ रुपये, उपविजेता को 25 सौ और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 11 सौ रुपये पुरस्कार में प्रदान किए जाएंगे। 23, 24 और 25 मार्च को राजकीय बहुतकनीकी में पुरुष वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 13 हजार रुपये व उप विजेता को 9 हजार रुपये पुरस्कार में दिए जाएंगे। 24, 25 और 26 मार्च को मेला स्थल जवाहर पार्क में पुरुष व महिला वर्ग में राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपये व उप विजेता को 12 हजार की राशि इनाम में प्रदान की जाएगी। 26 मार्च को सेंट मेरी स्कूल में हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 13 हजार और उप विजेता टीम को 9 हजार रुपये पुरस्कार में प्रदान किए जाएंगे।


24-25 मार्च को होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता
सुंदरनगर के राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में 24-25 मार्च तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पुरुष वर्ग में राज्यस्तरीय बैंडमिंटन सिंगल और डबल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें सिंगल वर्ग के विजेता को 31सौ रुपये और उपविजेता को 2 हजार रुपये और दो प्रोत्साहन पुरस्कार 500 रुपये प्रत्येक दिए जाएंगे। डबल वर्ग में विजेता को 41 सौ और उप विजेता को 31 सौ और दो प्रोत्साहन पुरस्कार एक हजार रुपये प्रत्येक प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिंगल टीम को 50 रुपये और डबल को 100 रुपये एंट्री फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed