फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   90 percent work of Mandi bypass completed, traffic can start this month

Mandi News: मंडी बाईपास का 90 फीसदी काम पूरा, इसी माह शुरू हो सकता है यातायात

Mon, 16 Sep 2024 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
90 percent work of Mandi bypass completed, traffic can start this month
मंडी बाइपास पर बनकर तैयार हुई टनल। संवाद
शहरवासियों को आए दिन लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है मंडी बाईपास
विज्ञापन

बगला से बाईपास पर डायवर्ट होगा यातायात और विंद्रावणी में जाकर निकलेगा
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर को पर्यटक वाहनों के आवाजाही से लगने वाले जाम से इस महीने के अंत तक निजात मिलने वाली है। किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहे मंडी बाईपास पर इस महीने के अंत तक यातायात शुरू कर दिया जाएगा। मंडी बाईपास फोरलेन प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। मात्र 10 प्रतिशत कार्य ही शेष बचा है। इसमें प्रमुख कार्य चक्कर के पास सुकेती खड्ड पर बन रहे पुल का है। यह पुल बनकर तैयार हो चुका है, जबकि इसकी अप्रोच को बनाने का कार्य चला हुआ है। यह कार्य आने वाले 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
मंडी बाईपास में चार टनलें भी बनाई गई हैं। चारों टनलों का सारा काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बगला से लेकर विंद्रावणी तक फोरलेन पर टारिंग और अन्य प्रकार के सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मौजूदा समय में कुल्लू-मनाली या चंडीगढ़ के लिए आने-जाने वाला सारा ट्रैफिक मंडी शहर से होकर गुजरता है। इस कारण यहां अधिकतर समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन इस बाईपास के बन जाने से यह सारा ट्रैफिक शहर के बाहर से होकर चला जाएगा। इससे शहर में गाड़ियों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बगला से लेकर विंद्रावणी तक बन रहे मंडी बाईपास के शुरू होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इससे मनाली और चंडीगढ़ की तरफ जाने वालों के समय की बचत होने के साथ ही दूरी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मंडी बाईपास को इस महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। बीच में बरसात के मौसम के कारण कार्य में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अब इस कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। बाईपास पर यातायात शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

मंडी बाइपास पर बनकर तैयार हुई टनल। संवाद

मंडी बाइपास पर बनकर तैयार हुई टनल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed