फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   9-year-old Aaradhya from Sundernagar is showing her talent on stage.

Mandi News: मंच पर सुंदरनगर की 9 वर्षीय आराध्या दिखा रहीं हुनर

Wed, 25 Feb 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
9-year-old Aaradhya from Sundernagar is showing her talent on stage.
सात साल की उम्र से मंच पर सक्रिय
विज्ञापन

हर प्रस्तुति के साथ प्रदर्शन और निखरता जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। महज 9 वर्षीय आराध्या ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा के दम पर कम उम्र में ही प्रदेश भर में अलग पहचान बना ली है। सात वर्ष की उम्र से मंच पर प्रस्तुति दे रहीं आराध्या ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कई प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।
आराध्या ने बेहद कम समय में यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उनकी भाव-भंगिमा, अभिव्यक्ति और मंच पर आत्मविश्वास दर्शकों को सहज ही आकर्षित कर लेते हैं। हर प्रस्तुति के साथ उनका प्रदर्शन और निखरता जा रहा है, जिससे वे बाल कलाकारों के बीच प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन

आराध्या को कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। आराध्या की प्रतिभा की सराहना बॉलीवुड जगत में भी हुई। अभिनेता राहुल राय ने बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में भी आराध्या ने अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। आराध्या की माता रेखा ने बताया कि आराध्या बचपन से ही नृत्य के प्रति समर्पित रही हैं और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करती हैं। परिवार का पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed