{"_id":"67b86b2e5a718b597401bb26","slug":"88-panchayats-claimed-to-be-free-from-tuberculosis-mandi-news-c-90-1-mnd1001-148548-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 88 पंचायतों ने क्षय रोग मुक्त का पेश किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 88 पंचायतों ने क्षय रोग मुक्त का पेश किया दावा
विज्ञापन
अब 10 मार्च से पहले टीमें करेंगी छह मापदंडों पर सत्यापित
क्षय रोग उन्मूलन अभियान की मासिक समीक्षा बैठक
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले की 88 ग्राम पंचायतों ने क्षय रोग मुक्त होने का दावा किया है। अब इन ग्राम पंचायतों को 10 मार्च 2025 से पूर्व स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की टीमें निर्धारित छह मापदंडों के अनुसार सत्यापित करेंगी। यदि पंचायतें मापदंड पर खरी उतरती हैं तो उन पंचायतों को 24 मार्च 2025 को उपायुक्त की ओर से स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
क्षय रोग उन्मूलन अभियान की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. अरिंदम राय, जिले के सभी स्वास्थ्य खंड प्रमुख, डॉ. श्रुति आदि ने भाग लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि पिछले वर्ष 92 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त पंचायत का दावा किया था। 81 ग्राम पंचायतें इसमें उत्तीर्ण हुई थीं। इस वर्ष 88 ग्राम पंचायतों में 19 ग्राम पंचायतें पिछले वर्ष भी उत्तीर्ण हुई थीं। यदि ये पंचायतें फिर से उत्तीर्ण होती हैं तो उन्हें सिल्वर ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। प्रथम बार उत्तीर्ण होने वाली पंचायतों को ब्रांज ट्राॅफी दी जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में दिए गए सभी लक्ष्य फरवरी के अंत तक पूरे कर लिए जाएं। जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि टीबी मुक्त 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले में 19 फरवरी तक 204 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। लगभग 83 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। संवाद