{"_id":"6ae0dcb6aafd60325b08e491","slug":"85000-fish-seeds-released-into-ranjit-sagar-reservoir-mandi-news-c-88-1-ssml1007-201225-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रणजीत सागर जलाशय में डाले 85 हजार मछली बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रणजीत सागर जलाशय में डाले 85 हजार मछली बीज
विज्ञापन
चंबा केे रणजीत सागर जलाशय में मछली का बीज डालती टीम।संवाद
डलहाैजी/नैणीखड्ड (चंबा)। रणजीत सागर जलाशय में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 85 हजार मछली के बीज डाले गए। इनमें 40 हजार राहु और 45 हजार मिर्गुल मछली के बीज शामिल हैं। मत्स्य बीज का आकार 70 मिलीमीटर से अधिक है।
विभाग की इस पहल से भविष्य में जलाशय में मछली उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इससे मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।
जलाशय में मछली के बीज संचय करने के दौरान मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक, पर्यवेक्षक और जिला मत्स्य अधिकारी, चंबा सहित विभिन्न सहकारी सभाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सहकारी सभा के प्रधान राजीव कुमार, सचिव मुनीश कुमार और सहकारी सभा लाहड़ी संधारा के सचिव सुखदेव सिंह ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
मत्स्य विभाग की ओर से जलाशय में मछली के बीज डालने का उद्देश्य जलीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। रणजीत सागर जलाशय में 85 हजार मछली के बीज का संचय मत्स्य संसाधनों को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अब इन मछलियों के बेहतर विकास और जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ने से क्षेत्र के मत्स्य कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।