फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   85 schools of Saigalu smc members Training given

साईगलू की 85 पाठशालाओं की एसएमसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 14 Oct 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
85 schools of Saigalu smc members Training given
मंडी। शिक्षा खंड साईगलू की 85 पाठशालाओं की स्कूल प्रबंधन समितियों के 540 से अधिक सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। एसएमसी की संरचना, गठन और कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में भी सदस्यों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कोविड महामारी से बचाव की शपथ, डिजिटल साथी, छात्रों के लिए सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। वर्ष 2020-21 में जिले में श्रेष्ठ रही पाठशाला प्रबंधन समितियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

खंड और जोन स्तर पर 22 सितंबर से 14 अक्तूबर तक आयोजित 10 प्रशिक्षणों में खंड परियोजना अधिकारी आशुतोष शर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर, रावमापा साईगलू, कडकोह और कोटली की पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों नवीन, जयदेव और निशा, राप्रापा डवाहण एवं चलहर के बुनियादी शिक्षकों सुरेश और अमिता ने स्रोत व्यक्ति के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्रोत समन्वयक साईगलू संजीव ठाकुर ने बताया कि एसएमसी अध्यक्षों, पंचायत प्रधानों और एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पाठशाला साईगलू, ननावां, बरयारा, कोटली, गोखडा, उच्च पाठशाला भरगांव, केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं बीर और तल्याह में आयोजित किए गए। वर्ष 2021-22 में शिक्षा खंड साईगलू की श्रेष्ठ पाठशाला प्रबंधन समिति का चयन जनवरी 2022 में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed