फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भंगरोटू छिंज से पहले होंगी दो सांस्कृतिक संध्याएं

भंगरोटू छिंज से पहले होंगी दो सांस्कृतिक संध्याएं

Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भंगरोटू छिंज से पहले होंगी दो सांस्कृतिक संध्याएं
नेरचौक (मंडी)। छिंज कमेटी भंगरोटू की बैठक कमेटी प्रधान फिरोज खान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नगर परिषद नेरचौक के पार्षद मनीराम उपस्थित रहे। बैठक में भंगरोटू के ऐतिहासिक मैदान में 15 अप्रैल को होने वाली कुश्ती के बारे में चर्चा की गई। निर्णय लिया कि छिंज कमेटी इस बार कुश्ती के आयोजन से पूर्व दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन करेगी। संध्याओं का संचालन कुलदीप गुलेरिया करेंगे।
विज्ञापन

पहली संध्या 13 अप्रैल को होगी। इसमें स्टार सिंगर दीपक जनदेवा, कुल्लू और मुस्कान ठाकुर, मंडी प्रस्तुति देंगे। दूसरी संध्या 14 अप्रैल को होगी। इसमें रमेश ठाकुर, मनाली और पूनम सरमैक, शिमला धमाल मचाएंगे। 15 अप्रैल को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे। भंडारे का आयोजन भंगरोटू निवासी सुरेंद्र सोनी की ओर से किया जाएगा। 13 अप्रैल को प्रथम सांस्कृतिक संध्या में उपनिदेशक शिक्षा उच्च अशोक शर्मा और दूसरी संध्या में एसडीएम बल्ह धर्मेश रमोत्रा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बैठक में रमेश मारवाड़, लवली लखन पाल व रामलाल सहित अन्य समाजसेवियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed