{"_id":"5b86d29842c792464e1777bd","slug":"81535562392-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिनों से नहीं मिल रहा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिनों से नहीं मिल रहा पानी, लोग परेशान
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल आपूर्ति बहाल न हुई तो कार्यालय का घेराव करेंगे
ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन को दिया 72 घटों का अल्टीमेटम
20 दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से गद्दीधार पंचायत के लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
टिहरा(मडी)। टिहरा और चोलथरा पंचायत के बाद अब गद्दीधार पंचायत के चार वार्डों रोपड़ी, वगफाल, ग्रौडू, भदरेहड में करीब 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। वार्ड के लोगों का कहना है कि बरसात के चलते वामी नाला टैंक और पाइपें क्षतिग्रस्त हुई हैं। विभाग की लापरवाही के चलते तीनों वार्डों में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। हालत यह है कि लोगों को दूर-दूर से कुओं और बावड़ियों से पानी लाना पड़ रहा है।
पानी के इंतजाम में ही लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी पंचायत में एक और स्कीम वागनाला है, इससे इन वार्डों को पाइपें तो बिछा दी गई हैं, लेकिन विभाग कनेक्शन देना भूल गया है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, पवन कुमार ,बीर सिंह, जगपाल, कृष्ण चंद, गोपाल सिंह, प्रवीण कुमार, रघुवीर सिंह, राजमल, कश्मीर सिंह, दलेल सिंह, रवी चंद, मनोज कुमार उप-प्रधान, विपिन कुमार, भाग सिंह, त्रिलोक चंद, शशि पाल, नेक राम, रमेश चंद, गोपाल , प्रेम सिंह, जगजीत सिंह, देशराज, वालम राम, नरेश कुमार, बिहारी लाल, लेखराज, राकेश कुमार सहित और स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों और विभाग को मौखिक और लिखित शिकायत की लेकिन सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। लोगों ने उपमंडल अधिकारी धर्मपुर को लिखित शिकायत में 72 घंटों को अल्टीमेटम दिया है। इसमें कहा गया है कि यदि समय रहते पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा और गद्दीधार पंचायत में आने वाली सभी बसों को रोक दिया जाएगा। इधर, अधिशासी अभियंता आईपीएच मंडल धर्मपुर मुकेश हीरा ने माना कि बागीनाला स्कीम को बहाल करने में समय लगेगा, लेकिन बागनाला से कनेक्शन दे दिया गया है, प्रतिदिन तो नहीं लेकिन तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है।