फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर के भराड़ू में 3 गोशालाओं में आग लगने से 6 मवेशी जिंदा जले

जोगिंद्रनगर के भराड़ू में 3 गोशालाओं में आग लगने से 6 मवेशी जिंदा जले

Sun, 22 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के भराड़ू में 3 गोशालाओं में आग लगने से 6 मवेशी जिंदा जले
amar ujala - फोटो : amar ujala

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ू के नौण गांव में शनिवार रात आग से तीन गोशालाएं जल गईं। भीषण अग्निकांड में छह मवेशी भी जिंदा जल गए। तीन मवेशी बुरी तरह से झुलस गए हैं। गोशालाओं के अंदर रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निकांड में दो भाइयों को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भराड़ू पंचायत के नौण गांव में शनिवार रात लगभग एक बजे दो भाइयों सोहन सिंह और परस राम की गोशालाओं में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता सबसे पहले नजदीकी गांव गरली के विनय कुमार को लगा। उसने शोर मचाकर गांव के अन्य लोगों को एकत्र किया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। बस्सी पुलिस चौकी से कर्मी और जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड भी पहुंची। लेकिन, गांव तक सड़क न होने के कारण सभी कर्मी लगभग डेढ़ किमी का पैदल सफर तय कर गांव पहुंचे और राहत कार्य में ग्रामीणों का हाथ बंटाया। इस बीच सोहन सिंह की गोशाला में बंधी दो दुधारू गाय, दो बछड़ियां और दो बैल जिंदा जल गए। परस राम की गोशाला में बंधे 2 बैल और एक बछड़े को बचा लिया गया। लेकिन वे भी आग की लपटों में झुलस गए। साथ लगती गोशाला में रखा तमाम घास जल कर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। इससे साथ लगती दो गोशालाओं को जलने से बचा लिया गया। प्रशासन की ओर से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ओम प्रकाश और नायब तहसीलदार किशन चंद यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और फौरी राहत के तौर पर सोहन सिंह को दस हजार रुपये, परस राम को तीन हजार रुपये तथा तीन तिरपाल आवंटित किए हैं। ग्रामीणों ने मांग रखी कि प्रभावितों को उचित राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed