फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आंगन में चाय पी रहे परिवार पर गिरा पेड़, बेटी की मौत, मां गंभीर

आंगन में चाय पी रहे परिवार पर गिरा पेड़, बेटी की मौत, मां गंभीर

Tue, 26 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
आंगन में चाय पी रहे परिवार पर गिरा पेड़, बेटी की मौत, मां गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। कानी मदलाह गांव में मंगलवार शाम के वक्त घर के आंगन में बैठकर चाय पी रहे चार सदस्यों पर अचानक सफेदे का पेड़ आ गिरा। इस हादसे में एक 17 वर्षीय लड़की रमा देवी की मौत हो गई है। जबकि उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे करसोग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अन्य दो लोगों ने भागकर जान बचाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जबकि प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों केे 10 हजार और घायल के परिजनों को पांच हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार क़रीब 6:15 शाम को घर के बाहर प्रांगण में बत्ती देवी (42) पत्नी चुहडू राम अपनी दो बेटियों रमा देवी और चीना देवी तथा इनके चचेरे भाई राजू घर के प्रांगण में चाय पी रहे थे। तभी अचानक बूंदाबांदी होने लगी और हवा चलने लगी। इससे पहले की सभी संभलते तभी अचानक सड़क के साथ लगा सफेदे का पेड़ गिर गया। पेड़ मां बत्ती देवी और उसकी बेटी रमा देवी पर गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि एक अन्य बेटी और चचेरे भाई ने भागकर जान बाई। पेड़ गिरने से परिवार का 3 कमरों का मकान भी क्षति ग्रस्त हो गया। दोनों को निजी वाहन के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया गया। प्रथम उपचार के दौरान ही डॉक्टर ने रमा देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि, बत्ती देवी का उपचार चल रहा है। घटना स्थल पर एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन, डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से मृतक लड़की के परिवार को 10 हजार और घायल को 5000 की राशि फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि पेड़ अंदर से कमजोर था और हवा व हल्की बूंदाबांदी होने से गिर गया। इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed