फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एक डॉक्टर ओपीडी संभाले या बीएमओ का काम देखे

एक डॉक्टर ओपीडी संभाले या बीएमओ का काम देखे

Fri, 22 Jun 2018 07:08 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
एक डॉक्टर ओपीडी संभाले या बीएमओ का काम देखे
एक डॉक्टर ओपीडी संभाले या बीएमओ का काम देखे
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक संगठन डॉक्टरों की कमी को लेकर हुआ लामबंद
हजारों की आबादी को सुविधाएं देने वाले सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर
अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। हजारों की आबादी की सेहत का जिम्मा संभालने वाला सिविल अस्पताल पधर बिना चिकित्सकों के खुद अपाहिज होकर रह गया है। अस्पताल से डॉक्टरों और स्टाफ नर्स के धड़ाधड़ तबादले हो जाने से मात्र एक डॉक्टर यहां सेवाएं देने को रहा है। जिसके पास ओपीडी को संभालने के साथ बीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार भी है। बीच-बीच में आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से डॉक्टर का डेपुटेशन कर स्वास्थ्य विभाग यहां काम चलाऊ व्यवस्था कर रहा है।

ऐसे में रोगियों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। जबकि, मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार खासे परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से लोग सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर और क्षेत्रीय अस्पताल मंडी जाने को मजबूर हो रहे हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित छह डॉक्टरों के पद सृजित हैं। जबकि वर्तमान में मात्र एक स्थायी डॉक्टर अस्पताल को चला रहा है। शिशु विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, नेत्र जांच विशेषज्ञ सहित पांच चिकित्सकों के तबादले प्रदेश सरकार के चार माह के कार्यकाल में हुए हैं। वहीं स्टाफ नर्स के दस पद होने के बावजूद मात्र चार नर्सें वर्तमान में है। स्टाफ नर्स के तबादले भी यहां से धड़ाधड़ हो रहे हैं। अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन बिना रेडियोलॉजिस्ट के चार माह से धूल फांक रही है। अस्पताल में हर रोज सौ से अधिक ओपीडी पंजीकृत हो रही है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का यहां दीवालिया निकल चुका है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मचारी के तीन पद सृजित होने के बावजूद एक सफाई कर्मी वर्तमान में रहा है। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं है। यहां मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। वरिष्ठ नागरिक संघ द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद और पेंशनर कल्याण संघ द्रंग के अध्यक्ष एमसी चौहान ने कहा कि क्षेत्र की करीब पचीस से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों की सेहत की देखभाल करने वाला सिविल अस्पताल खुद बदहाल स्थिति में है। प्रदेश सरकार इस बारे में कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने अस्पताल में शीघ्र डॉक्टरों के रिक्त पद भरने की मांग मुख्यमंत्री से उठाई है। उधर, सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद चौहान का कहना है कि डॉक्टरों के खाली पद का मामला सरकार के ध्यानार्थ है। सरकार शीघ्र ही चिकित्सकों के खाली पद भरने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed