{"_id":"5aec43524f1c1b57098b7eda","slug":"81525433170-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारडू के समीप खाई में गिरी बाइक, सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारडू के समीप खाई में गिरी बाइक, सवार की मौत
Updated Fri, 04 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल परसदा हवानी पंचायत मुख्यालय पर सरकाघाट-द्वारडू सड़क पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र पाल पुत्र नानक चंद गांव चेल, डाकघर रोपड़ी सरकाघाट से अपने निजी काम को निपटाने के बाद घर की ओर जा रहा था। जब वह परसदा के पास द्वारडू की ओर अपने पैतृक गांव जाने के लिए बाइक मोड़ने लगा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ से 12 फीट नीचे जा गिरी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में डालकर युवक को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने अस्पताल में आकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी तथा मृतक के परिजनों को भी सूचित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।