{"_id":"5ac3bdea4f1c1bed618b55cc","slug":"81522777578-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक त्रिवेणी रिवालसर में विस्फोट, एक गंभीर मंडी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक त्रिवेणी रिवालसर में विस्फोट, एक गंभीर मंडी रेफर
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ृरिवालसर (मंडी)। धार्मिक त्रिवेणी रिवालसर में गुरू गोबिंद सिंह गुरुद्वारा से पीछे एक रिहायशी मकान के एक कमरे में अचानक जोरदार धमाके से अफरातफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के छह कमरों के खिड़कियां के शीशे और दरवाजे टूट गए। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त घर में एक ही व्यक्ति मौजूद था। जो बुरी तरह से घायल हुआ है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिवालसर के एक घर में अचानक धमाका होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा नगर पंचायत के वार्ड सात में गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा के पास एक रिहायशी मकान के कमरे में हुआ। घायल की पहचान लाहौल स्पीति के काजा के छेतन नेगी उम्र 66 साल के रूप में हुई है। मकान में धमाका इतना तीव्र हुआ कि छ: कमरों की खिड़कियों, दरवाजे और घरेलू के अलावा विद्युत उपकरण जल गए। किराये के मकान में रहने वाले नेगी के कमरे का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। धमाका सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग एकदम इकट्ठा हुए जिन्होंने छेतन नेगी को बेहोशी की हालत में कमरे से बाहर निकाला । मकान में विस्फोट की खबर रिवालसर पुलिस को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर गैस के सिलेंडर को बाहर निकलकर छेतन नेगी को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में तैनात डा. प्रियंका ने बताया कि छेतन नेगी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। रिवालसर पुलिस चौकी के अनवेषणाधिकारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ धमाके के कारणों की जांच में जुटे हैं। उधर पुलिस को आशंका है टीवी में विस्फोट हुआ है। एसपी मंडी गुुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमाके के बाद कमरे में आग लगी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के बाद टीवी में धमाका हुआ है। बहरहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद धमाके के कारण साफ हो जाएंगे।