फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

करसोग एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Fri, 23 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
करसोग एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। बहुतकनीकी कॉलेज संघर्ष समिति ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समिति के सदस्यों ने बाद में एसडीएम करसोग के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि 4 अक्तूबर 2017 को बहुतकनीकी कॉलेज का शिलान्यास किया था लेकिन, वर्तमान सरकार ने 12 मार्च 2018 को इस कालेज की अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिससे करसोग की जनता आहत हुई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस कालेज की अधिसूचना को जल्द बहाल नहीं किया गया तो 25 मार्च को बैठक बुलाई जाएगी। इसमें संघर्ष समिति आगामी रूपरेखा तैयार करेगी व सभी लोगों को लामबंद करके सड़कों पर उतारा जाएगा। इस मौके पर श्याम सिंह चौहान, मीरा शर्मा, किशोरी लाल, गोपाल शर्मा ने अपने-अपने विचार रखते हुए वर्तमान सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि करसोग की जनता के साथ यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed