फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वन बचाओ अभियान की बाइक रैली से शुरुआत

वन बचाओ अभियान की बाइक रैली से शुरुआत

Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
वन बचाओ अभियान की बाइक रैली से शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मंडी में बाइक रैली का आयोजन किया। पुरानी मंडी से वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल ने इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कंजरवेटर कार्यालय पुरानी मंडी से लेकर पधर तक निकाली गई। जिसमें लोगों को वनों में लग रही आग को रोकने के लिए जागरूक किया गया। रैली के दौरान वनों को आग से बचाएं, पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने को होगा कष्ट, पेड़-पौधों में रहते भगवान, पर्यावरण रक्षा में करो योगदान, प्रकृति का न करो हरण आओ बचाएं पर्यावरण आदि नारों से लोगों को जागरूक किया। अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। खंड स्तर पर वन विभाग ने कार्यशालाओं का आयोजन करके अधिकारियों, कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को इसके प्रति जागरूक कर दिया है। वनों को आग से बचाने की मुहिम में जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रशासन ने अपने स्तर पर सभी पंचायतों को वनों को आग से बचाने और आग बुझाने में वन विभाग को सहयोग करने को कह दिया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग पहले यह प्रयास करेगा कि वनों को आग लगने ही न दी जाए और यदि लगती है तो उस पर तुरंत प्रभाव से काबू पा लिया जाए। इस मौके पर डीएफओ मंडी राकेश कुमार, डीएफओ हेडक्वार्टर मुंशी राम और आरओ मंडी नरेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed