फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार और धोखा मिलने के बाद जान देने का खौफनाक कदम, युवती पीजीआई रेफर

फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार और धोखा मिलने के बाद जान देने का खौफनाक कदम, युवती पीजीआई रेफर

Mon, 12 Mar 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार और धोखा मिलने के बाद जान देने का खौफनाक कदम, युवती पीजीआई रेफर
Facebook ban in Sri Lanka
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। फेसबुक पर सेना के एक जवान से हुई दोस्ती प्यार में बदली। शादी के इंकार से खफा युवती ने जहर खाकर जान देने का खौफनाक कदम उठा लिया। गंभीर हालत में युवती को मंडी जोनल अस्पताल लाया गया। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। अपने बयान में लड़की ने मंडी के ही एक सेना में तैनात युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी को थाना में तलब किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब नौ माह पहले मंडी शहर के साथ लगती एक पंचायत में युवती की यहां के सेना में तैनात युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद जब फौजी अपने घर आया तो उसने युवती से मिलने की इच्छा जाहिर की और मिलने के बाद दोनों में दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक जा पहुंची। इसी बीच दोनों ने अपनी रजामंदी से एक किराए का कमरा ले लिया। जवान जब भी अवकाश पर आता तो दोनों वहां रहते। युवती ने आरोप लगाया कि हाल ही में घर आया युवक शादी की बात पर गोलमोल जवाब देता रहा। ड्यूटी पर वापस जाने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा और बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। युवती को गंभीर हालत में जोनल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोपी सेना में जवान है। पूछताछ के लिए आरोपी को थाना में तलब किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed