फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में परिवहन निगम की इलेक्ट्रिकल टैक्सी सेवा शुरू

सुंदरनगर में परिवहन निगम की इलेक्ट्रिकल टैक्सी सेवा शुरू

Wed, 28 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में परिवहन निगम की इलेक्ट्रिकल टैक्सी सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जम्वाल ने बुधवार को सुंदरनगर शहर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर ेसे आरंभ की गई इलेक्ट्रिकल टैक्सी सेवा का बीबीएमबी कॉलोनी से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस टैक्सी सेवा का रूट बीबीएमबी कॉलोनी से मुख्य बस अड्डा, भोजपुर, ललित चौक से महामाया मंदिर तक रहेगा। यह टैक्सी विद्युत से रिचार्ज की जाती है और चलते समय प्रदूषण उत्पन्न नहीं करती। इस टैक्सी की आवाज भी बहुत कम है तथा इसे ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र में अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सलापड़-तत्तापानी सड़क को डबललेन करने के लिए 222 करोड़ मंजूर किए गए हैं। सुंदरनगर में मातृ-शिशु अस्पताल के टेंडर किए जा चुके हैं। जिसका कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। नगर परिषद के चांगर में शहरी आजीविका केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। केंद्र में कोई भी व्यक्ति फोन करके आवश्यकतानुसार प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन इत्यादि की भी सेवाएं ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले बसों को वाया बीबीएमबी कॉलोनी होकर आने-जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम सिंह, पूर्व पार्षद बलीभद्र, मंडल भाजपा महामंत्री जितेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा व नीलम पटियाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed