फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   छात्राओं ने कव्वाली और गिद्दे से मचाया धमाल

छात्राओं ने कव्वाली और गिद्दे से मचाया धमाल

Sun, 07 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने कव्वाली और गिद्दे से मचाया धमाल
- फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सांसद रामस्वरूप शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने कुछेक मांगें भी सांसद के समक्ष रखीं। जिसमें स्कूल की चारदीवारी, शौचालयों तथा स्कूल भवन की छत के लिए राशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने इससे पहले 10 लाख की लागत से बने वोकेशनल लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पाठशाला की मांग को लेकर 3 लाख की राशि स्वीकृत की। छात्राओं ने इस दौरान सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसमें लोकनृत्य, पंजाबी गिद्दा, एकल सांग, ग्रुप सांग, कव्वाली आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। मुख्यातिथि ने पाठशाला में अव्वल रहे विद्यार्थियों और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें शबनम, समीक्षा, कुसुम, आरती, शशि, प्रज्ञा पठानिया, अंकिता, रजनी, दीपांशी, अंशिका, राधा, श्रिया, साक्षी, अरजू, मानसी, कोमल, तनवी ठाकुर, शालिका ठाकुर, स्वाति, कंचन, साक्षी, रिया बरवाल, वंशिका, रिया, मुस्कान, साक्षी, दीक्षा मित्तल, शिवानी ठाकुर, शिवालिका, आरती ठाकुर, राखी, चौहान, मोनिका ठाकुर, शालू, प्रियंका, हिमानी ठाकुर, पुष्पा देवी, प्रिया, निरजा ठाकुर, मुस्कान, आशा वंशी, सोनाली, वंदना, सपना देवी, पूजा, स्मृति सिंह, कंचन, काजल, प्रतिभा, अवंतिका, महिमा, मानसी, प्रियंका, महक, आरजू, साक्षी राणा, शिवानी शर्मा, नेहा सूद, शिल्पा देवी, अंजली, निकिता सेन, सपना, कल्पना ठाकुर, नैना ठाकुर, शहनाज खातून, अलिशा भट्ट, सरिता, ईशा ठाकुर, राधा, जानवी, आशा वंशी, रिया, नेहा सूद, शिल्पा देवी, पुष्पा देवी, प्रिया, नीरजा ठाकुर, मुस्कान, पवना कुमारी, रमा कुमारी, शबाना बेगम और काजल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक प्रकाश राणा, भाजपा नेता पंकज जम्वाल, अभिभावक, अध्यापक वर्ग और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed