{"_id":"5a1d6cde4f1c1bc1678be54a","slug":"81511877854-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन बेस्ट ब्वॉय और शीला बेस्ट गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन बेस्ट ब्वॉय और शीला बेस्ट गर्ल
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के हाई स्कूल बंदली में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अध्यापक जगतराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अध्यापक रामलाल ठाकुर ने इस मौके पर सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत कर गतिविधियों से रूबरू करवाया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने बच्चों का आह्वान किया कि वह सामाजिक प्रलोभनों से दूर होकर अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। उन्होंने समारोह में स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। उनसे पुरस्कार पाने वालों में ईशा ठाकुर, कर्ण सिंह, बॉबी राठौर, शीला देवी, आशा कुमारी, रितिका, पवन कुमार, दिव्या कुमारी, मीनाक्षी, विद्या देवी को शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर स्थान हासिल करने को लेकर पुरस्कृत किया गया। बेहतर उपस्थिति को लेकर पल्लवी, अंकिता, कर्ण, बॉबी, सरस्वती को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट ब्वॉय का खिताब विपिन को जबकि बेस्ट गर्ल का खिताब शीला को प्रदान किया गया। बेस्ट गाइड का पुरस्कार ललिता, बेस्ट स्काउड दीवान तथा बेस्ट हाउस का खिताब लक्ष्मीबाई हाउस को प्रदान किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार, सदस्यों और बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।