फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

मंडी में बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

Fri, 10 Nov 2017 10:45 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
मंडी में बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित
मंडी। जिले में इन दिनों ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पर पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। अक्तूबर 31 से लेकर 9 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार यहां पर अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 7.2 तक पहुंच रहा है। रातें अधिक ठंडी हो गई हैं। यहां पर जारी शीत लहर से जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में धुंध के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह धुंध दोपहर तक नहीं उठ रही है, जिसके कारण लोग घरों के अंदर ही दुबके रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं सुबह के समय छात्रों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। ठंड के चलते लोगों को सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों ने भी प्रभावित किया है। स्कूली बच्चों में यह अधिक देखी जा रही हैं। सुंदरनगर, मंडी शहर नदियों के किनारे बसे होने के कारण ठंड से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यहां पर दोपहर तक धुंध नहीं छट रही। जिसके कारण लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के विकल्प अपना रहे हैं। लोग खाने-पीने में गर्म चीजों का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि कई प्रकार के गर्म कपड़े पहनकर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। उधर, मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। आगे के दिनों में मौसम और ठंडा होने की संभावना है।
विज्ञापन

10 दिनों में दर्ज किया गया तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
01 26.0 8.3
02 25.5 7.6
03 24.8 6.9
04 27.7 7.2
05 26.6 7.5
06 26.0 8.0
07 25.8 7.5
08 26.2 7.5
09 25.3 7.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed