फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कागजों में सिमटा 20 गांवों के हजारों किसानों की जमीन के संरक्षण का मुद्दा

कागजों में सिमटा 20 गांवों के हजारों किसानों की जमीन के संरक्षण का मुद्दा

Tue, 24 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कागजों में सिमटा 20 गांवों के हजारों किसानों की जमीन के संरक्षण का मुद्दा
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में बरसात के दिनों में कहर मचाने वाली सीर खड्ड का तटीकरण हर चुनाव में मुद्दा बनता है मगर इसे आज तक किसी ने भी सिरे नहीं चढ़ाया है। इस बार फिर यह मुद्दा चर्चा में है। हर बरसात में उपमंडल की बरच्छवाड़ से लेकर जाहू तक की पंचायतों के लगभग 20 गांवों के किसानों पर बरसात कहर बनकर बरपती है। हर बरसात में सीर खड्ड में सैकड़ों बीघा जमीन बह जाती है। 23 सितंबर 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 62 करोड़ से लागत से बरच्छवाड़ से लेकर जाहू तक खड्ड की तटीकरण योजना का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

उपमंडल की चार पंचायतों बरच्छवाड़, फतेहपुर, पौंटा और सुलपुर, जबोठ के किनारों पर लगती किसानों की हजारों एकड़ जमीन बरसात के मौसम में बाढ़ आने से बह जाती है। वर्ष 2007 की बरसात ने हरिबैहना पंचायत बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। गत विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 23 सितंबर 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस योजना का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के वक्त इस 62 करोड़ 46 लाख 41 हजार की तटीकरण की योजना से 20 गांवों की 112 एकड़ जमीन की सुरक्षा करनी निश्चित की गई थी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंडल सरकाघाट के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खड्ड के किनारे निर्मित छह पंप हाउस, परिवहन निगम की कार्यशाला, विभाग का स्टोर, 14 घरों को भी सुरक्षित करना निश्चित किया गया था। लेकिन, अभी तक दो वर्ष पूर्व 26 फरवरी 2015 को इस परियोजना का प्रारूप अंतिम स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

बरच्छवाड पंचायत प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, फतेहपुर पंचायत प्रधान राकेश कुमार, पौंटा की प्रधान शकुंतला देवी, सुलपुर जबोठ के प्रधान रिंकू चंदेल, हरि राम, श्याम लाल, जगरनाथ, डॉ. विनोद कुमार, कृष्ण चंद, लीला देवी, कांता देवी, रीना कुमारी, प्रकाश चंद, जोगिंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की अनदेखी से किसानों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी मिलते की कार्य होगा शुरू : विभाग
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके जस्वाल ने कहा कि योजना की मंजूरी मिलते ही और बजट प्रावधान होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

बिना बजट योजना का शिलान्यास
कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर ने कहा कि बिना बजट के योजनाओं के शिलान्यास किया था। जिस कारण बजट का प्रावधान करने समेत हर प्रक्रिया प्रदेश सरकार को पूरी करनी पड़ी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही योजना का कार्य पूरा होगा।


कांग्रेस की वजह से देरी
भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वजह से कार्य में देरी हुई है। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed