फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पदयात्रा निकालने वाले कांग्रेसी नजर आएं तो उनसे पुछिए गुडिय़ा का हत्यारा कौन:पांडेय

पदयात्रा निकालने वाले कांग्रेसी नजर आएं तो उनसे पुछिए गुडिय़ा का हत्यारा कौन:पांडेय

Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पदयात्रा निकालने वाले कांग्रेसी नजर आएं तो उनसे पुछिए गुडिय़ा का हत्यारा कौन:पांडेय
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पथयात्रा या कोई भी दूसरी यात्रा निकालने वाले कांग्रेसी यदि नजर आ जाएं तो उन्हें पूछिए की गुड़िया का हत्यारा कौन है। घटना के बाद से कांग्रेसी दुबक गए हैं लेकिन, प्रदेश की जनता इन्हें छोड़ेगी नहीं। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार नहीं बल्कि विकास चाहती है। पहले यहां पर भ्रष्टाचार ही एक मुद्दा था। हिमाचल का प्रभार संभालते ही जब उन्होंने प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तो देखा कि यहां पर विकास भी एक बड़ा मुद्दा है। प्रदेश की सड़कों की हालत अत्यंत खस्ता हो चुकी है। सड़कों की ऐसी हालत बिहार में होती थी। लेकिन, आज बिहार सड़कों को लेकर हिमाचल से अच्छा है। मंगल पांडे ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आए हैं तो मुख्यमंत्री घोषणाओं पर घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को झूठे प्रलोभन दे रहे हैं। प्रदेश की जनता प्रलोभनों में आने वाली नहीं है। इससे पूर्व सुंदरनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष बरागी राम ने शॉल और टोपी पहनाकर मंगल पांडेय को सम्मानित किया। जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक जयराम ठाकुर और सुंदरनगर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने प्रदेश प्रभारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल, विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, विनोद कुमार, पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर, हीरा लाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, त्रिलोक जम्वाल, जिला सुंदरनगर भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश चंदेल, महेंद्र ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पाल, अनिल गुलेरिया, महेंद्र ठाकुर, घनश्याम वर्मा, संजय शास्त्री, पुष्पा देवी, प्रेम सिंह, विक्रांत ठाकुर, रमा वर्मा, रमा शर्मा, नीलम पटियाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देर शाम को प्रभारी मंगल पांडेय ने जिला सुंदरनगर के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों, जिला सुंदरनगर के भाजपा विधायक, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और सभी मंडलों के मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महासचिव तथा प्रदेश व जिला संयोजक के साथ बैठक करके आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर उन्हें टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed