फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   80 roads closed in the district, 119 transformers stopped working, power went out

Mandi News: जिले में 80 सड़कें बंद, 119 ट्रांसफार्मर ठप, बिजली गुल

Wed, 28 Jan 2026 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
80 roads closed in the district, 119 transformers stopped working, power went out
सराज में बर्फ के बीच बिजली आपूर्ति में जुटे कर्मी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। जिले में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से शाम 5 बजे जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 80 सड़कें बंद हैं जबकि 119 डीटीआर में बिजली आपूर्ति बाधित है और 6 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हालात यह हैं कि जिले के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच ब्लैकआउट की स्थिति है। डीडीएमए मंडी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले के विभिन्न उपमंडलों में सड़कें, बिजली और जल आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित हुई है। सड़कों की स्थिति की बात करें तो करसोग में 4, गोहर में 4, सराज में 56, थलौट में 9, सुंदरनगर में 2, पधर में 3 और मंडी सदर में 2 सड़कें बंद हैं। सभी बंद सड़कें ग्रामीण श्रेणी की हैं। राष्ट्रीय, राज्य और एमडीआर सड़कों पर यातायात सामान्य बताया गया है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे जहां 133 डीटीआर बाधित थे, वहीं शाम 5 बजे तक यह संख्या घटकर 119 रह गई है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सरकाघाट में 33 डीटीआर, गोहर में 29, करसोग में 27, सुंदरनगर में 21, मंडी में 3 और जोगिंद्रनगर में 6 डीटीआर यानी ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की बात करें तो सुंदरनगर उपमंडल की कुल 6 जल आपूर्ति योजनाएं सुबह से ही बाधित हैं, जिनमें शाम 5 बजे तक कोई सुधार नहीं हो सका है। इससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़क, बिजली और जल आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए।

सराज में बर्फ के बीच बिजली आपूर्ति में जुटे कर्मी। स्त्रोत- जागरूक पाठक

सराज में बर्फ के बीच बिजली आपूर्ति में जुटे कर्मी। स्त्रोत- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed