{"_id":"6af6f3cba3b8270f10033339","slug":"78-players-showcased-their-mettle-to-secure-a-spot-on-the-university-team-mandi-news-c-90-1-mnd1021-221345-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाने के लिए 78 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाने के लिए 78 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
सुंदरनगर संस्कृत महाविद्यालय में ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और कुश्ती को लिए हुई चयन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की टीम में जगह बनाने के लिए 78 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और कुश्ती के महिला एवं पुरुष वर्ग की चयन प्रक्रिया हुई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ताइक्वांडो के महिला वर्ग में नौ और पुरुष वर्ग में 13, भारोत्तोलन के महिला वर्ग में 12 और पुरुष वर्ग में 16 तथा कुश्ती के महिला वर्ग में 10 और पुरुष वर्ग में 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक लोकेश शर्मा, विवेक और डॉ. संजय यादव उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनजीत कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।