{"_id":"611161df8ebc3e7c3b30def1","slug":"76-positive-including-kanungo-of-balh-sdm-office-mandi-news-sml3798771130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ह एसडीएम कार्यालय के कानूनगो समेत 76 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ह एसडीएम कार्यालय के कानूनगो समेत 76 पॉजिटिव
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जिला मंडी में सोमवार को बल्ह एसडीएम कार्यालय के कानूनगो समेत 76 संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर कानूनगो कार्यालय को बंद कर दिया गया है और स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है। पूरे एसडीएम कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया है, जहां कार्य सुचारु रहेगा।
सोमवार को जिलेभर से 1273 कोरोना सैंपल की जांच हुई। इसमें रैट के 1229 सैंपल में से 72 पॉजिटिव और आरटीपीसीआर के 44 सैंपल में से चार पॉजिटिव निकले हैं। सदर मंडी, जोगिंद्रनगर और सरकाघाट में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। सैंपल की जांच के दौरान सरकाघाट से 11, बल्ह से 8, सुंदरनगर 8, पधर 2, जोगिंद्रनगर 11, सदर 11, गोहर 5, सराज 2, करसोग 17, धर्मपुर 1, लडभड़ोल 1, जबकि पंजाब और कांगड़ा से 1-1 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
14 ही भर्ती, दो आक्सीजन पर, घबराएं नहीं, सचेत रहें: डीसी
डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि लोग घबराएं नहीं, बल्कि सचेत रहें। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर सात के करीब रही है। रविवार को सैंपलिंग कम होने के चलते दर 12.5 फीसदी रही। वर्तमान में केवल 14 रोगी ही मेकशिफ्ट अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें दो आक्सीजन पर हैं बाकी घरों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। लोग घबराएं नहीं, बल्कि सचेत रहें। जरूरत पड़ी तो वीकएंड बंदिशें लगाई जा सकती हैं।