फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   73 roads closed; 29 transformers and 34 drinking water schemes disrupted.

Mandi News: 73 सड़कें बंद, 29 ट्रांसफार्मर और 34 पेयजल योजनाएं ठप

Fri, 24 Jul 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
73 roads closed; 29 transformers and 34 drinking water schemes disrupted.
जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से रुक-रुक कर होती रही बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन पर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में 73 सड़कें बंद हैं। इनमें 71 ग्रामीण सड़कें और दो एमडीआर सड़कें शामिल हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग फिलहाल यातायात के लिए खुले हैं। सबसे अधिक 40 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। इसके अलावा थलौट में 17, करसोग में आठ, पद्धर में तीन, धर्मपुर में तीन, सुंदरनगर में एक तथा मंडी-2 में एक सड़क अवरुद्ध है। वीरवार को भी जिले में रुक-रुक कर बारिश हुई।

बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। जिले में 29 बिजली ट्रांसफार्मर (डीटीआर) बंद हैं। इनमें गोहर विद्युत मंडल के 16 और जोगिंद्रनगर के 13 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। जिले की 34 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। इनमें सुंदरनगर मंडल की 19, धर्मपुर की 10, बग्गी की तीन, मंडी की एक और सरकाघाट की एक योजना ठप है। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों के माध्यम से सड़कें खोलने और बिजली व पेयजल सेवाएं बहाल करने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed