{"_id":"5cba056abdec2217210e8494","slug":"71555694954-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने पहले बीएसएल में लापता चालक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने पहले बीएसएल में लापता चालक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल जलाशय में आठ महीने पहले लापता हुए टैंकर चालक का शव बरामद हो गया है। यह शव विक्रम सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी हरतयान बलेहतर, तहसील रामनगर, जिला उधमपुर का है। शव की शिनाख्त विक्रम सिंह के भाई सुभाष चंद ने की है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वीरवार शाम को सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जलाशय किनारे से जा रहे लोगों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जलाशय से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। गत वर्ष सितंबर माह में नहर में जीप-टैंकर की टक्कर में दो लोग बह गए थे। वीरवार शाम को टैंकर चालक विक्रम सिंह का शव बरामद हो गया है। बीएसएल थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि टैंकर और जीप की टक्कर में बहे टैंकर चालक विक्रम का शव बरामद हुआ है।