फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग के न्यारा में घर की रसोई जली

करसोग के न्यारा में घर की रसोई जली

Wed, 27 Feb 2019 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
करसोग के न्यारा में घर की रसोई जली
करसोग (मंडी)। उपमंडल के न्यारा वार्ड में एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण रसोईघर जलकर राख हो गया। अग्निकांड में रसोईघर में रखा पूरा सामान भी जल गया। इससे प्रभावित को करीब अढ़ाई लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना के दौरान रसोईघर में कोई भी मौजूद नहीं था, नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार दोपहर के समय हुई, जब घर के सदस्यों में से सिर्फ एक ही घर पर था। इनमें एक वृद्ध महिला नीचे की मंजिल में अपने किरायेदार के पास बैठी थी। इस दौरान उन्हें कुछ शोर सुनाई दिया। आसपास के लोगों ने घर से धुआं उड़ते देखा और वे तुरंत आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। तब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। यह मकान महेंद्र निवासी न्यारा का है। उधर, प्रशासन की ओर से हल्का कानूनगो संतोष कुमार ने नुकसान का आकलन किया। डीएसपी करसोग ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed