फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सम्मान पाकर चहके नगवाईं विद्यालय के होनहार विद्यार्थी

सम्मान पाकर चहके नगवाईं विद्यालय के होनहार विद्यार्थी

Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर चहके नगवाईं विद्यालय के होनहार विद्यार्थी
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि जवाहर ठाकुर ने साढ़े सात लाख से बनी आईटी लैब तथा 8 लाख से बने बास्केटबाल कोर्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कैंटीन निर्माण के लिए दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि जवाहर ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यार्थी भी मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित होकर चहक उठे। सम्मानित विद्यार्थियों में स्नेहा, दीक्षा, खुशबू, सुशिता, गगेश्वरी, नैना, रवीना, रेखा, डिंपल, समीक्षा, रीतिका, शिवानी, रेशमा, सोनिया, गोदा देवी, जया, कृतिका, पायल, वनिता, अमित, सौरभ, दीक्षित, अंशुल, पीयूष, सूरज, तेजिंदर पाल, मोहित, निशांत, गुलशन, सौरभ, ज्योति, नेहा, दिव्या, चेतना, रीता, शीतल, निर्मला, दीपिका, रहिमा, प्रियंका, कविता, चांदनी, हेमलता, चेतना, लिपाक्षी, मुस्कान, कामिनी, वंदना, बलवीर, निखिल, भूपेंदर, योगेश्वर, दिनेश, अभिनव, चंद्र प्रकाश, हरीश, संजय, राहुल, मरीना, अमनीशा, आर्यन, सानिया, मनीषा, किरण, अमीषा, हितेश, सृष्टि, अमृता, आकृति, अंशिता, कनिका, महक, नंदिता, समृति, वर्षा, मनीषा, गुरप्रीत कौर आदि शामिल रहे। इस अवसर पर कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10000 तथा प्राथमिक पाठशाला को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5000 रुपये भेंट किए। इस दौरान ज्योति कपूर, कपूर चंद, कश्मीर सिंह, बिहारी लाल, आरती देवी, कृष्ण लाल, सोहन लाल कपूर, नरेश मिन्हास, कल्पना, तोत राम ठाकुर, नूर हुसैन, नरेश ठाकुर, प्रीतम सिंह, कमल किशोर, मनोहर लाल कपूर, भूप सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed