फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं

स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Sat, 29 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए शनिवार को महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। सरकाघाट बाजार में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। महिलाओं को गंभीर रोगों की जांच के लिए मंडी या दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है। धरने प्रदर्शन की अगुवाई अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव जयवंती ने की।
विज्ञापन

इसमें महिला समिति खंड गोपालपुर की महिलाओं ने भाग लिया। सरकाघाट बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार के प्रति नारेबाजी भी की गई। समिति ने क्षेत्र की समस्याओं और महंगाई को लेकर सरकार पर प्रहार किए। राज्य महासचिव जयवंती ने कहा कि नागरिक अस्पताल सरकाघाट में महिला रोग विशेषज्ञ का पद पिछले एक दशक से खाली चल रहा है। सरकार से बार-बार गुहार लगाई कि पद को भरा जाए लेकिन अनसुना किया जा रहा है। महिलाओं को गंभीर रोगों के लिए जिला अस्पताल या बाहरी राज्यों में जाना पड़ रहा है। इसमें महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र यह पद नहीं भरा गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। रैली में प्रदेश महासचिव जयवंती देवी, प्रोमिला, सुमना कांता, विमला, तारा, संध्या और स्नेह लता सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन


बस किराया बढ़ोतरी का विरोध
बसों का किराया बढ़ाने पर भी महिलाओं ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने बसों का किराया बढ़ाकर आम जनता को दुविधा में डाल दिया है। आम लोगों के लिए तो बसें ही हैं। किराया बढ़ोतरी की मार हर आम लोगों पर पड़ेगी। बस किराया बढ़ाने पर भी जनवादी महिला समिति ने सरकार को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed