फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एनटीपीसी को चेताया, ध्वाल-रोपा मार्ग न खोला तो घेराव

एनटीपीसी को चेताया, ध्वाल-रोपा मार्ग न खोला तो घेराव

Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी को चेताया, ध्वाल-रोपा मार्ग न खोला तो घेराव
सुंदरनगर (मंडी)। कोलबांध परियोजना के साथ सटा ध्वाल-रोपा मार्ग करीब एक माह से बंद पड़ा है। मार्ग को खोलने को लेकर एनटीपीसी की ओर से अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। इसके कारण ग्रामीणों में एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने युवक मंडल ध्वाल के प्रधान देशराज के नेतृत्व में एसडीएम राहुल चौहान को ज्ञापन सौंप कर मार्ग खुलवाने की मांग उठाई है। कहा कि मार्ग को बहाल नहीं किया जाता है तो ग्रामीण इकट्ठे होकर एनटीपीसी प्रबंधन का घेराव करेंगे। पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण मार्ग पर भारी मलबा आने से यह मार्ग बाधित हो गया। इसके बाद ग्रामीण एनटीपीसी से मार्ग को खोलने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मलबा हटवाया लेकिन एनटीपीसी की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस कारण रोपा, ध्वाल सहित सनीहन, बटवाड़ा तक के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। ध्वाल से रोपा मार्ग की लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। लेकिन मार्ग के बंद होने के कारण ध्वाल पहुुंचने के लिए करीब 12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। युवक मंडल ध्वाल के प्रधान देशराज ने बताया कि ध्वाल में सतलुज नदी पर बना मैत्री पुल मार्ग एनटीपीसी के नियंत्रण में आता है। इस क्षेत्र में कोलबांध परियोजना के विस्थापित रहते हैं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का दायित्व बनता है कि इस मार्ग को लोगों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द बहाल किया जाए। बीमार होने की परिस्थितियों में भी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। कहा कि इस संबंध में एसडीएम सुंदरनगर से मार्ग खुलवाने की मांग उठाई है। अगर मार्ग नहीं खोला जाता है तो एनटीपीसी प्रबंधन के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एनटीपीसी के प्रबंधक जन संपर्क प्रवीण रंजन का कहना है कि बरसात के कारण बार-बार भूस्खलन हो रहा है। मार्ग को बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

....
एनटीपीसी को दिए सड़क खोलने के निर्देश : राहुल चौहान
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि रोपा-ध्वाल मार्ग पर मलबा गिरने की शिकायत आई है। इस संबंध में एनटीपीसी को मलबा हटाकर सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed