फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देव ध्वनि से सराबोर हुई पराशर ऋषि की नगरी

देव ध्वनि से सराबोर हुई पराशर ऋषि की नगरी

Fri, 15 Jun 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
देव ध्वनि से सराबोर हुई पराशर ऋषि की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। जिलास्तरीय सरानाहुली मेले में पराशर ऋषि की नगरी देव ध्वनि से सराबोर दिखी। उत्सव में दूर दूर से पहुंचे देवी-देवताओं की मौजूदगी अलौकिक दैवीय अनुभूति से कम नहीं रही। पारंपरिक वेश भूषा और देव ध्वनि पर झूमते श्रद्धालुओं ने मेले के आगाज को बखूबी पारंपरिक स्पर्श दिया। देवलुओं और भक्तों ने इस दौरान देव ऋषि पराशर के भजन गाए और नाटी डालते रहे। इस दौरान प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी पर्यटकों ने मेले में शिरकत की। हजारों की संख्या में लोग मेले में पहुंचे थे। मान्यता है कि देव ऋषि पराशर के भक्त आज के दिन अपनी फसलों सहित दूध, घी आदि को सबसे पहले यहां पर चढ़ाते हैं, इसके बाद स्वयं उनको ग्रहण करते हैं। उधर, खराब मौसम और धुंध के आगोश में लिपटी पराशर झील की सुंदरता देखते ही बन रही थी। वहीं देवी देवताओं के आगे हजारों लोग नतमस्तक हुए।
विज्ञापन


हेली टैक्सी से जुड़ेगा पराशर, पेयजल योजना जल्द : महेंद्र सिंह
मंडी। विधायक जवाहर ठाकुर की मांगों को सुनने के बाद आईपीएच मंत्री ने मेले के दौरान यहां के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल पराशर के लिए एक पेयजल योजना निर्मित की जाएगी ताकि, यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने सर्वे करने के निर्देश दिए तथा दो माह के अंदर इसके लिए निविदाएं आमंत्रित करने को कहा। कहा कि इसी तरह पराशर को हेली टैक्सी सेवा सुविधा से जोड़ने के भी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, जिला भाजपा के अध्यक्ष रणबीर सिंह ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed