फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रिवालसर रिवालसर में बनेगा मल्टी स्टोरी बस स्टैंड

रिवालसर रिवालसर में बनेगा मल्टी स्टोरी बस स्टैंड

Sat, 21 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर रिवालसर में बनेगा मल्टी स्टोरी बस स्टैंड
रिवालसर में बनेगा मल्टी स्टोरी बस स्टैंड
विज्ञापन

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने दी जानकारी
नैणा देवी तक रज्जू मार्ग के निर्माण पर भी विचार
अमर उजाला ब्यूरो
रिवालसर (मंडी)। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि रिवालसर में जल्द मल्टी स्टोरी बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा। नैणा देवी को रज्जू मार्ग से भी जोड़ने पर विचार किया जाएगा। वह रिवालसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडी की प्रसिद्ध त्रिवेणी धर्म स्थली और पर्यटन नगरी रिवालसर को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जा रहा है। मल्टी स्टोरी बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि रिवालसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिवालसर चिड़ियाघर को विकसित करने के अलावा रिवालसर झील के घाट का सौंदर्यीकरण करवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़कों की हालत सुधारने के अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए रिवालसर से नैणा देवी को रज्जू मार्ग से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार की नालायकी के चलते रिवालसर में पर्यटन विकास संभव नहीं हो सका है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी के अलावा रणबीर सिंह, ढमेशवर ठाकुर, प्रियव्रत शर्मा, हेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed