फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गोशाला की दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

गोशाला की दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

Sat, 24 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गोशाला की दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आए व्यक्ति की मौत
- फोटो : डेमो
धर्मपुर/बालीचौकी (मंडी)। जिले में दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, तीन महिलाएं और एक व्यक्ति घायल हो गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रारंभिक सूचना पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल धर्मपुर के संधोल तहसील के दतवाड़ गांव में निर्माणाधीन गोशाला की दीवार गिरने से दीवान चंद (58) इसकी चपेट में आ गया। दीवान चंद दत्तवाड़ में निर्माणाधीन गोशाला में कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत संधोल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यहां पर व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सरकाघाट ने मामले पुष्टि की है। उधर, बालीचौकी क्षेत्र के थाटा में एक कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह कार सड़क से चार पलटे खाते हुई एक खेत में जाकर रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में चालक समेत तीन महिलाएं भी घायल हो गई हैं। जिन्हें उपचार के लिए बालीचौकी अस्पताल लाया गया है। उपचार के बाद सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed