फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देवी-देवताओं से सुख-संपत्ति का आशीर्वाद मांग रहे भक्तजन

देवी-देवताओं से सुख-संपत्ति का आशीर्वाद मांग रहे भक्तजन

Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
देवी-देवताओं से सुख-संपत्ति का आशीर्वाद मांग रहे भक्तजन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के परपंरागत देवता मेला में सुकेत रियासत के प्रमुख देवी-देवता इन दिनों शुकदेव ऋषि की तपोस्थली सुकेत की शोभा बढ़ा रहे हैं। देवी-देवताओं से आशीष पाने के लिए हजारों की तादाद में भक्तजन आस्था के इस पर्व में हाजिरी देने को उमड़ रहे हैं। रियासत के आराध्य देव मूल माहूंनाग के प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देव दर्शन के लिए लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार से शुरू हुए पांच दिवसीय सुकेत देवता मेले में इस वर्ष करीब 150 देवी-देवता सुंदरनगर तथा मंडी जनपद से पधारे हैं। दिन भर मेला स्थल जवाहर पार्क में श्रद्धालुओं को दर्शन देकर धन्य करने के बाद देवी-देवता यजमानों के निमंत्रण पर उनका आतिथ्य भी स्वीकार कर रहे है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से सुंदरनगर में माहौल पूरी तरह से देवमय हो गया है। देवता मेले में श्रद्धालुओं को एक साथ दर्जनों देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालुगण देवी-देवताओं के आगे माथा टेक सुख शांति की मन्नत मांग रहे हैं। सुकेत देवता मेले में आराध्य देव मूल मांहू नाग, देव कमरुनाग, देव बड़ायोगी, ममलेश्वर महादेव, शनिदेव, सत बाड़ा देव भनवाड़ और नालनी, माता नैना उग्र तारा, चामुंडा काली तथा देव बाला टीका सहित अनेक देवी-देवता देव समागम की शोभा बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को मौसम खुशगवार होने से देव दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का मेला स्थल पर हुजूम उमड़ पड़ा। इधर, रियासत के आराध्य देव मूल माहूनाग, देव कमरूनाग तथा देव बड़ायोगी की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा पूरी चौकसी बरत रहा है। देवताओं की सुरक्षा को लगे पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए हैं। राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि मेले के दौरान अब तक किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। मेले में आने वाले श्रद्धलुओं की सुख सुविधा के लिए मेला कमेटी की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed