फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सड़क हादसे में मंडी के 26 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की मौत

सड़क हादसे में मंडी के 26 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की मौत

Thu, 15 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मंडी के 26 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की मौत
- फोटो : amar ujala
पधर (मंडी)। एनएच 154 मंडी-पधर-जोगिंद्रनगर पर महेड़ गांव में वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय कांस्टेबल की मौत हो गई है। स्कूटी पर सवार होकर जवान मंडी की तरफ जा रहा था। इसी बीच हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 8.30 बजे हुआ। स्टील-सरिया से लोड ट्रक जोगिंद्रनगर जा रहा था। उस दौरान पधर की ओर से आ रही स्कूटी के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। पधर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार जवान को तुरंत उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ को रेफर कर दिया। घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में पुलिस ने ट्रक परिचालक दुर्गा दत्त पुत्र गिरधारी निवासी बलाहर कोटली मंडी के बयान कलमबद्ध किए हैं। ट्रक चालक घायल स्कूटी चालक के साथ मंडी रवाना हो गया था। परिचालक ने बताया कि तंग मोड़ पर सामने से आ रही स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। स्कूटी काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीटती हुई आगे चली गई। ट्रक को प्रेम अब्बू पुत्र जाफर अली निवासी नेरचौक चला रहा था।
विज्ञापन

स्कूटी सवार की पहचान आनंद मोहन पुत्र बीरी सिंह निवासी गांव झनवाड़ी डाकघर टिल्ली तहसील सदर के रूप में हुई है। हादसे की जांच पधर थाना एएसआई रमेश कुमार कर रहे हैं। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed