फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नेरचौक में पांच मकानों के पच्चीस कमरे जलकर राख

नेरचौक में पांच मकानों के पच्चीस कमरे जलकर राख

Sat, 03 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक में पांच मकानों के पच्चीस कमरे जलकर राख
नेरचौक/सुंदरनगर(मंडी)। नेरचौक से करीब सात किमी दूर ढाबन में देर रात आगजनी से 25 कमरों की दो मंजिला स्लेटपोश हवेली(चौकी) जलकर राख हो गई है। इसमें पांच मकान थे। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें रवाना हो गई। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी हवेली देखते देखते स्वाह हो गई। रात साढ़े दस बजे े तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं सुंदरनगर और मंडी से फायरबिग्रेड अतिरिक्त फायर बिग्रेड स्टाफ के साथ देर रात बुलाई गई। वहीं आसपास के मकानों में आगजनी की आशंका देखते हुए गांव में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है और मकान खाली करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुश्तैनी मकान में पांच परिवार के पंद्रह लोग रहते थे। घटना के वक्त सभी किसी समारोह में रात्रि भेज के लिए गए थे। उधर, मौके पर पुलिस भी स्थिति पर निगाह रखे हुए है। एसडीएम बल्ह अश्वनी कुमार ने भी देर रात घटनास्थल का दौरा किया। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक पच्चीस कमरे जल चुका हैं। प्रभावितों में पुष्प राज, हरीश, प्रकाश चंद, बिहारी लाल, राज कुमार, राजू के परिवार शामिल हैं। प्रभावितों के मुताबिक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। अब तक करीब 75 लाख से एक करोड़ का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि आगजनी देर रत करीब साढ़े आठ और नौ बजे के बीच लगी। हादस के वक्त सभी किसी समारोह में रात्रि भेज पर गए थे। जब रात को खाना खाकर वापिस आए तो अचानक किचन से धुआं उठने लगा। इतने में की वह समझ पाते लकड़ी के बने मकान ने अचानक आग पकड़ ली। उधर एसडीएम ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रखे है। एहतियात के तौर पर पूरे गांव की बिजली बंद कर दी गई है। आग पर काबू पाया जा रहा है। मंडी से दमकल विभाग की गाड़ी व अतिरिक्त स्टाफ मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed