फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स ने दिया धरना

मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स ने दिया धरना

Wed, 17 Jan 2018 06:21 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स ने दिया धरना
जिला और उपमंडल स्तर पर किए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मंडी।
सीटू के बैनर तले जिलाभर में मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी वर्करों ने रैलियां निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। उपमंडल मुख्यालयों पर सैकड़ों मिड-डे-मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने रैली निकाल कर रोष जताया। जिलास्तरीय रैली पड्डल मैदान से निकली। रैली पड्डल मैदान से शुरू होकर वाया सेरी मंच से उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में पहुंची। इस दौरान सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटू के वरिष्ठ उप प्रधान परस राम, आंगनबाड़ी की जिला सचिव सुमित्रा, मिड डे मील के रमेश चंद, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान पुष्पलता और जिला सचिव राजेश शर्मा ने जनसमूह को संबोधित किया।

स्कीम वर्करों को पक्का करें
वक्ताओं ने कहा कि सरकार 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के मुताबिक स्कीम वर्करों को पक्का करे उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे। जब तक मिड-डे-मील वर्कर को नियमित नहीं किया जाता है तब प्रदेश सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतनमान दिया जाए। 25 बच्चों की शर्त को हटाया जाए और मिड डे मिल वर्कर को 10 माह की बजाय 12 माह का वेतन दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों को नियमित नहीं किया जाता है तब तक उन्हें हरियाणा की तर्ज पर 7500 और 4000 रुपए दिया जाए। 2013 से लंबित एनएचआरएम के बकाया बिलों का भुगतान भी तुरंत किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों को महज प्रोत्साहन भत्ता दिया जा रहा है। जबकि, इनको भी 45वें वेतनमान की सिफारिशों के अनुसार पक्का किया जाए।
विज्ञापन


सरकाघाट में निकाली रैली
सरकाघाट (मंडी)। सीटू के बैनर तले गोपालपुर विकास खंड की मिड डे मील वर्कर ने उपमंडल मुख्यालय पर सीटू के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। मुख्य चौक पर एक घंटे का धरना दिया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को सत्तासीन हुए तीन साल से भी ऊपर का समय हो गया है। लेकिन इस वर्ग के बारे में सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद एसडीएम डॉ सुरेश जसवाल के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर खंड सचिव दिनेश कुमार, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान सोनिका, सचिव हेमावती, सुनीता, संतोष, अंजू, लता, वीना, राधा, निर्मला, दीपा, मिड डे मील यूनियन की सुनीता, दया, संतोष, रीता, संध्या, कौशल्या सहित कई मिड डे मिल और आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर में भी धरना प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सीटू के जिला उपाध्यक्ष रवि कांत के नेतृत्व मेें आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन और मिड डे मील युनियन की द्रंग और चौंतड़ा ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम जोगिंद्रनगर दिप्ति मंढोत्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया। उपाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार को रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। जीएसटी और नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। इस अवसर पर द्रंग ब्लाक की अध्यक्षा शशि कुमारी और सचिव नीमा आंगनबाड़ी से और मिड डे मील वर्कर प्रधान प्रेमलता भी उपस्थित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed