{"_id":"5a54b4304f1c1b47198b5ce2","slug":"71515500592-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में घरेलू गैस के लिए उपभोक्ताओं को नहीं लगाने होंगे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में घरेलू गैस के लिए उपभोक्ताओं को नहीं लगाने होंगे चक्कर
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में लोगों को घरेलू गैस पाने के लिए परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने यहां पर स्थित दो गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं के लिए रूट चार्ट घोषित कर दिया है। रूट चार्ट जारी होने से उपमंडल के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा। उन्हें गैस पाने के लिए दिन निर्धारित होने से एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिससे उन्हें बेहतर सुविधा के साथ समय की बचत भी होगी। प्रशासन की ओर से जारी रूट चार्ट के अनुसार शीतला गैस एजेंसी रसमाई, बानगलू से चाह का डोहरा में 2 तारीख, जंगमबाग, चांबी और मझरोट में 4 तारीख को, धनोटू, नौलखा और तरोट में 5 तारीख को, नगर परिषद के कालीबाड़ी से महावीर स्कूल तक हर माह की 6 तारीख को, सेरढ़ और पलौहटा में 8 तारीख को, पुंघ, थल्ला, पडसल और हवाणी में 11 को, भरजवाणू, छात्तर, जरल, जुगाहन और साई बनायक में 12 को, साघी, कलवाड़ा और बाडी में 13 तारीख को गैस वितरित होगी। बोबर व भनवाड़ में 14 को, ज्वाला व सुशन में 15 को, जयदेवी से रोहांडा तक 18 को, सलाबकोट के लिए और तमरोह में 19 तारीख को, सिहली से बायला 21 को, घाड़ा, खनोखरी व एमएलएसएम कॉलेज के आसपास, लुहणू, बरतो और सलवाणा मेें 23 को, हटगढ़ स्यांजी में 26 को, डोडवां से फगयारा में 27 को, मलोह से नालनी तक 28 को, चामुखा, जड़ोल, हराबाग व कांगू में 29 को, डेंटल कालेज बाहोट, भड़ोह प्रथम और द्वितीय में 30 व 31 तारीख को तथा बाढू, रजवाड़ी, किलिंग, सुक्कीबाईं और धर्मद्वारा में हर माह के पहले शुक्रवार को गैस वितरित की जाएगी। इसके अलावा शहर में बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाएगी। कामाक्षा गैस एजेंसी नया बाजार की ओर से बुकिंग के आधार पर नया बाजार, बीबीएमबी कालोनी, तुनाही मोहल्ला, पोस्टल कालोनी और सुहाड़ मोहल्ला में प्रतिदिन गैस की आपूर्ति की जाएगी। जबकि रोपा, कलौहड, नगारड़ा, शिकारी, भौण बाड़ी, धनेश्वरी, काटली, बीणा, बैरी, पलाही, सिद्वकोठी, टरवाईं, कोठी और गुरुकोठा में हर माह की 3, 17 व 25 तारीख को गैस की आपूर्ति की जाएगी। धारंडा, खिलड़ा और मैरामसीत में हर माह की 5 और 20 तारीख के दिन निर्धारित किए गए हैं। कपाही, डोडवां, झोर, घड़यातर और लुहाखर में हर माह की 7 और 22 तारीख का दिन गैस आपूर्ति के लिए निर्धारित किए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक आतिश कुमार ने बताया अगर गैस एजेंसी निर्धारित तिथि पर गैस की आपूर्ति न कर पाई तो उसे अगले दिन संबंधित क्षेत्र में गैस का वितरण करना होगा।
विज्ञापन