{"_id":"5a23f7354f1c1bc5758b6c40","slug":"71512306485-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी शर्मा को जबरन सेवानिवृत्त करने पर संघ उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी शर्मा को जबरन सेवानिवृत्त करने पर संघ उग्र
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन तथा कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधन की ओर से संगठन के राष्ट्रीय नेता डीसी शर्मा को बैंक से जबरन सेवानिवृत्त करने के खिलाफ वित्तमंत्री व भारत सरकार को सांसद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस पर सांसद ने तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा है कि इस मामले को संबंधित विभाग से उठाया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन के महासचिव अनुराग जोशी ने बताया कि संगठन ने बैंक प्रबंधन के इस तरह के कार्य को लेकर प्रदेश के सांसदों के घरों पर 7 दिसंबर से आमरण-अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 13 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल और 1 जनवरी 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार वित्त मंत्रालय व बैंक प्रबंधन ने अपना निर्णय नहीं टाला तो आंदोलन जारी रहेगा, जिसका सारा दायित्व वित्त मंत्रालय और बैंक प्रबंधन पर होगा।