{"_id":"5a200a334f1c1b4e718b6720","slug":"71512049203-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर दिखेगी सुकेत की देव संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर दिखेगी सुकेत की देव संस्कृति
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत सर्व देवता कमेटी (कारदार संघ) के पदाधिकारियों ने बैठक में दावा किया है कि सुकेत रियासत की करसोग नगरी का वर्णन ग्रंथों में द्वापर-त्रेता युग से मिल रहा है। इतनी प्राचीन नगरी की जानकारी तथ्यों के साथ वेबसाइट पर डाली जाएगी। इस वेबसाइट में सुकेत के राजाओं के संबंधों के बारे में भी जनमानस को अवगत करवाया जाएगा। वेबसाइट के बनने से सुकेत की देव संस्कृति के बारे में जहां पूरे विश्व को पता लगेगा, वहीं सुकेत की प्राकृतिक सौंदर्य के विवरण से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सुकेत में युवाओं को नए रोजगार प्राप्त होंगे। गौरतलब है कि सुकेत के देवताओं की जानकारी सम्माहित किए हुए वेबसाइट का कार्य प्रगति पर है। इस वेबसाइट में सुकेत रियासत के सभी प्राचीन देव स्थलों की जानकारी दी जाएगी। सुकेत देवता मेले में जो सुकेत के देवता पंजीकृत हैं, उनकी जानकारी के अलावा सुकेत रियासत के प्राचीन मंदिरों की जानकारी भी दी जाएगी। सुकेत सर्व देवता कमेटी के पास सुकेत के 93 देवी-देवता पंजीकृत हैं, लेकिन बहुत से प्राचीन देवी-देवताओं का पंजीकरण सुकेत देवता मेले में नहीं हुआ है, उन प्राचीन देवी-देवताओं का इतिहास और जानकारी भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। सुकेत सर्व देवता मेला कमेटी के प्रधान अभिषेक सोनी ने सुंदरनगर-करसोग के देव कारदारों से अनुरोध किया है कि जल्द देवताओं की मांगी गई संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं। इस अवसर पर कमेटी के सचिव जयराम, कोषाध्यक्ष खजाना राम, सहसचिव आचार्य रोशन शर्मा तथा वेबसाइट डिजाइनर विनय गौतम उपस्थित रहे।