फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   714 candidates gave B.Ed entrance exam

वल्लभ कॉलेज में 714 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Tue, 27 Oct 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
714 candidates gave B.Ed entrance exam
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड प्रवेश परीक्षा में 714 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कॉलेेज में परीक्षा के लिए दो केंद्र स्थापित किए गए। इसमें 400-400 सीटें आवंटित की गई थी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र एक में 400 में से 353 जबकि परीक्षा केंद्र दो में 400 में से 361 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कॉलेज के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। परीक्षा हाल में सामाजिक दूरी की पालना सहित अभ्यर्थियों ने मास्क पहनकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि कॉलेज में 714 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कॉलेज में दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें मेट और एलएलबी के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed