फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   67,900 plants of hybrid hemp in Khodathach were destroyed

Mandi News: खोड़ाथाच में एक बीघा जमीन पर उगाई हाईब्रिड भांग के 67,900 पौधे किए नष्ट

Mon, 23 Sep 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 23 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
67,900 plants of hybrid hemp in Khodathach were destroyed
बालीचौकी तहसील के तहत खोड़ाथाच गांव में हाईब्रिड भांग के पौधों को उखाड़ते एनसीबी और एएनटीएफ के
गोहर (मंडी)। जिला मंडी के दुर्गम क्षेत्र बालीचौकी की बूंग पंचायत के खोड़ाथाच गांव में एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने गुप्त छापामारी के दौरान एक बीघा निजी भूमि में हाईब्रिड भांग के 67,900 पौधे बरामद कर इन्हें नष्ट किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भूमि के मालिक ने यहां भांग की खेती की थी, जिसके खिलाफ अब एएनटीएफ ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बूंग पंचायत के खोड़ाथाच में एक व्यक्ति ने अपनी भूमि पर इतनी बड़ी मात्रा में भांग की खेती की थी, जिसे देखने के बाद एएनटीएफ और एनसीबी की संयुक्त टीम ने दबिश दी। टीम के पहुंचने पर भूमि मालिक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पौधों को नष्ट कर दिया गया और उसके खिलाफ जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

इस मामले ने क्षेत्र में हाईब्रिड भांग की खेती पर पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस अभियान की निगरानी स्वयं गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कर रहे हैं, जिससे अवैध भांग की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनटीएफ ने अब तक 30 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर 26 लाख पौधे नष्ट किए हैं और इस संबंध में पांच मामले पंजीकृत किए हैं। डीएसपी हेमराज वर्मा ने स्पष्ट किया कि अवैध भांग की खेती करने वालों पर एएनटीएफ और एनसीबी की पैनी नजर है और नशीले पदार्थों की खेती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed