फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   6,625 personnel will perform election duty in the district, information obtained from software

Mandi News: जिले में 6,625 कर्मी देंगे चुनाव ड्यूटी, सॉफ्टवेयर से हासिल हुई जानकारी

Fri, 17 May 2024 06:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
6,625 personnel will perform election duty in the district, information obtained from software
पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए तैनात होने वाले पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया गया है। इसके लिए सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की मौजूदगी में सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन की गई। उन्होंने बताया कि जिले में 6625 मतदान कर्मी चुनाव ड्यूटी देंगे।
पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति जिलों और भरमौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी देने वालों की दूसरी रैंडमाइजेशन भी की गई। उन्होंने बताया कि पहली रैंडमाइजेशन से चुनाव ड्यूटी करने वालों का चयन किया गया था। दूसरी रैंडमाइजेशन से चुनाव ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों की स्थायी निवास और पोस्टिंग से अलग अन्य विधानसभा में तैनाती हो गई है। 24 मई को दूसरी चुनावी रिहर्सल में पोलिंग पार्टी को इसकी जानकारी दी जाएगी कि उन्हें किस विधानसभा में ड्यूटी के लिए जाना है। तीसरी रैंडमाइजेशन में उन्हें पोलिंग बूथ आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र के लिए 119 पोलिंग पार्टियां और 30 अतिरिक्त पार्टियों का गठन किया गया है। इसी प्रकार सुंदरनगर विधानसभा के लिए 110 और 28 अतिरिक्त पार्टियों का, नाचन के लिए 144 और 33 अतिरिक्त, सिराज के लिए 130 और 34 अतिरिक्त, द्रंग के लिए 130 और 34 अतिरिक्त, जोगिंद्रनगर के लिए 128 और 33 अतिरिक्त, धर्मपुर के लिए 104 और 27, मंडी के लिए 113 और 29, बल्ह के लिए 105 और 28 अतिरिक्त और बल्ह के लिए 109 और 28 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम डाॅ. मदन कुमार, तकनीकी निदेशक एनआईसी मंडी अखिलेश भारती, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी और हरनाम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed