फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   620 gave Panchayat Secretary exam in Mandi-Jogindernagar

मंडी-जोगिंद्रनगर में 620 ने दी पंचायत सचिव परीक्षा

Fri, 22 Oct 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
620 gave Panchayat Secretary exam in Mandi-Jogindernagar
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में पंचायत सचिव की परीक्षा देने के बाद लौटते अभ्यर्थी। - फोटो : Mandi
मंडी/जोगिंद्रनगर। मंडी और जोगिंद्रनगर कॉलेज में पंचायत सचिव की परीक्षा में अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल पाया। अभ्यर्थियों के पर्स, बैग, मोबाइल फोन मुख्य द्वार पर ही रखवा लिए गए। पारदर्शी परीक्षा के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के शारीरिक तापमान की जांच के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में 295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यहां 520 अभ्यर्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए थे। वल्लभ कॉलेज में 325 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रदेश में 263 पंचायत सचिवों के पद भरे जाने हैं। इसके लिए मंडी जिला सहित प्रदेशभर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया। मंडी जिले में भी एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी कॉलेज के प्राचार्य वाईपी शर्मा ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर सुनीता सिंह ने बताया कि दो परीक्षा केंद्रों में 520 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई थी जहां 295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शारीरिक तापमान और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया गया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed